Monday, October 19th, 2026

आयुष राज्य मंत्री कावरे का दौरा कार्यक्रम

 भोपाल

आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे 15 जनवरी को दोपहर में देवास के जिला आयुष कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे शाम को शाजापुर जिला आयुष कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

कावरे 16 जनवरी को उज्जैन में महाकाल दर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर भेंट करेंगे। इसके बाद वे शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय, उज्जैन की साधारण सभा की बैठक लेंगे। मंत्री कावरे दोपहर बाद जिला आयुष कार्यालय भवन, उज्जैन का भूमि-पूजन कर भोपाल लौटेंगे।

 

#राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे

Source : Agency

पाठको की राय